जिला कोरिया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर द्वारा 19 मई 2026, मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत कार्यालय के पीछे, गढ़कलेवा के बगल, बैकुण्ठपुर में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होकर युवाओं का चयन करेंगी। इस मेले के माध्यम से कुल 297 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, कंप्यूटर डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
कई निजी कंपनियां लेंगी भाग
रोजगार मेले में परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स, विक्टर फाइनेंस प्रा. लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड तथा जेआर ग्रुप मैनपावर एन्ड सिक्योरिटी जैसी निजी कंपनियां भाग लेंगी।
इन कंपनियों द्वारा मीटर इंस्टॉलर, सीआरओ, डाटा मैनेजर, लाइफ मित्र, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर, बैंक एवं फाइनेंस ऑफिसर तथा फील्ड ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
10 हजार से 28,500 रुपये तक मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग 10 हजार रुपये से 28 हजार 500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल कोरिया, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहेगा।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
0 टिप्पणियाँ