जिला कोरिया। जिले को नए पुलिस अधीक्षक के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) के अधिकारी श्री हरीश राठौर की नियुक्ति मिली है। उन्होंने सोमवार, 13 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बैकुण्ठपुर पहुंचकर जिले के 23वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री राठौर ने सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित मामलों तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने जिले में प्रभावी पुलिसिंग, अपराधों पर नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकेत दिए।
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के स्वागत के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जिले के पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के साथ ही पुलिस प्रशासन से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनसामान्य को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।
0 टिप्पणियाँ