जिला कोरिया। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिले में 100 दिवसीय विशेष आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को भारत सरकार के केंद्रीय टीबी विभाग के निदेशक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी शामिल रहीं।
कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत सोनहत विकासखंड के ग्राम पाराडोल से हो चुकी है। इन शिविरों की खास बात यह है कि अब अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन के जरिए मौके पर ही टीबी की निःशुल्क जांच की जाएगी, जिससे मरीजों की जल्द पहचान संभव हो सकेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों में टीबी जांच के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और एनीमिया की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले गांवों और खदान प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की अनिवार्य जांच और एक्सरे किया जाएगा।
📅 इन तिथियों में लगेंगे शिविर:
अमरा 1 अप्रैल, कोचिला 2 अप्रैल, खैरी 4 अप्रैल, गनपतपुर 6 अप्रैल, दामुज 8 अप्रैल, केराझारिया 9 अप्रैल, सनबोथापारा 10 अप्रैल, सागरपुर 13 अप्रैल, छिगुरा 15 अप्रैल, मदनपुर 16 अप्रैल, बारी 18 अप्रैल, नटवाही 20 अप्रैल, पहाड़पारा 21 अप्रैल, जगदीशपुर 22 अप्रैल, गणेशपुर 24 अप्रैल, चन्दहा 27 अप्रैल, शंकरपुर 29 अप्रैल, दुर्गापुर 30 अप्रैल 2026
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले को टीबी मुक्त बनाना है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर जांच कराएं, ताकि समय पर उपचार शुरू हो सके और बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
0 टिप्पणियाँ