गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बड़ा कदम मुख्यमंत्री ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कृषि विज्ञान केंद्र सलका (बैकुंठपुर) में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधि और पशुपालक रहे उपस्थित


जिला कोरिया।प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई गौधाम योजना का शुभारंभ 14 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के प्रेक्षागार से वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन तथा पशुपालकों को आर्थिक और संरचनात्मक सहयोग प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सलका (बैकुंठपुर) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पशुपालकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के दौरान गौधाम योजना के उद्देश्य, संचालन और इससे मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, श्रीमती गीता रजवाड़े, श्री राजेश साहू, जनपद पंचायत सोनहत की अध्यक्ष श्रीमती आशादेवी सोनपाकर, जनपद सदस्य श्रीमती धर्मवती रजवाड़े, सरपंच सलका, सरपंच जूनापारा, जिला स्तरीय गौधाम समिति के अध्यक्ष श्री रेवा यादव एवं सदस्य, विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति बैकुंठपुर के अध्यक्ष श्री नवनीत कुशवाहा एवं सदस्य, तथा गौ रक्षा समिति के श्री अनुराग दुबे और श्री रिचेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पशुपालक उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर श्री अमित गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान पशुपालन विभाग की ओर से उपसंचालक डॉ. विभा सिंह बघेल, डॉ. राकेश शुक्ला, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. आर.एस. चंदे, डॉ. विमल पटेल, डॉ. शुभम वर्मा, डॉ. राजू सिंह, डॉ. जागेश्वर, डॉ. अनुपमा सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि गौधाम योजना से प्रदेश में गौवंश संरक्षण को नई दिशा मिलेगी तथा पशुपालकों को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ