जिला कोरिया। जिला पुलिस बल कोरिया में आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया 2023-24 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। 09 दिसंबर 2025 को प्राप्त अनुमोदित सूची के बाद सभी अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं जाति सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया, जिसमें पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति दी जा रही है।
इसी क्रम में जिले में अब तक आरक्षक (जीडी) के 14 एवं आरक्षक चालक के 06 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है।
आज 30 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुल 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए, जिनमें आरक्षक (जीडी) के 06 और आरक्षक चालक के 05 अभ्यर्थी शामिल हैं।
नियुक्त अभ्यर्थियों के नाम:
आरक्षक (जीडी) सुनील कुमार, नीरज कुमार, सरला कुमारी,
विकास कुमार यादव, चंद्र प्रताप सिंह, हीरा सिंह,
आरक्षक चालक सुशील कुमार यादव, प्रदीप कुमार केवट,
महेंद्र सिंह, सूरज कुमार यादव, नीलांबर प्रसाद यादव
पुलिस विभाग के इस कदम से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। वहीं नव-नियुक्त अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है और वे जल्द ही अपनी सेवाएं देना शुरू
0 टिप्पणियाँ