बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन


जिला कोरिया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एन.एस. रावटे के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्नति महिला संकुल संगठन बड़गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, नृत्य प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा तिवारी (जेंडर विशेषज्ञ) तथा श्रीमती पुष्पा सिंह (जेंडर विशेषज्ञ) उपस्थित रहीं और महिलाओं को सशक्तिकरण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ