जिला जर्नलिस्ट क्लब की कार्यकारिणी रिपीट, प्रवींद सिंह अध्यक्ष निर्वाचितसर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव, पुरानी टीम को ही नया कार्यकाल मिला

चरचा जिला कोरिया। जिला जर्नलिस्ट क्लब कोरिया (पूर्व नाम प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया) की नई कार्यकारिणी को लेकर सोमवार को पत्रकार भवन प्रेमाबाग, बैकुंठपुर में निर्वाचन हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक/निर्वाचन अधिकारी रंजीत सिंह (अध्यक्ष, एमसीबी प्रेस क्लब मनेंद्रगढ़) और प्रवीण निशी (अध्यक्ष, मनेंद्रगढ़ पत्र संघ) की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम कश्यप ने पुरानी कार्यकारिणी को ही पुनः चुने जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह ने समर्थन जताया। इसके बाद पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों से रायशुमारी की, जहां सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकार किया। परिणामस्वरूप पुरानी कार्यकारिणी को ही नई कार्यकारिणी के रूप में रिपीट करने की घोषणा की गई।

चुनाव अधिकारी ने घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूती देने बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

ये हैं पदाधिकारी 
अध्यक्ष : प्रवींद सिंह
उपाध्यक्ष : राजेश राज गुप्ता, सराफल अली
सचिव : योगेश चंद्रा
कोषाध्यक्ष : अरुण जैन
सह सचिव : दीपक सिंह चौहान
कार्यकारिणी सदस्य (5) : निर्वाचित
उपरोक्त पूरी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से पुनः चुना गया।
पत्रकारों की रही बड़ी मौजूदगी
निर्वाचन के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इनमें कृष्ण विभूति तिवारी, नूरजहां खातून, अनवर आलम, रवि शर्मा, प्रभात दास, राजू खान, राजीव मिश्रा, संत कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र सिंह, अंकित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, प्रकाश शर्मा, राज कुमार जायसवाल, हर्षित लकड़ा, अजय ठाकुर, राहुल सिंह, आदित्य गुप्ता, कमरू निशा, सरवर अली सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ