चरचा क्षेत्र में नवरात्र की धूम, तैयारियों में सज रहे पंडाल तीन प्रमुख स्थानों सहित गांवों में भी होगी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना, बाजारों में दिख रही त्योहारों की रौनक



चरचा कॉलरी। शारदीय नवरात्र को लेकर चरचा क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें छठवीं तिथि से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधिवत स्थापना कर पूजन-अर्चन किया जाएगा।

क्षेत्र में इस वर्ष तीन प्रमुख स्थानों—नवयुवक संघ सुभाष नगर दुर्गा पंडाल, बंगाली समाज मिलानी क्लब, तथा हनुमान मंदिर प्रांगण (एसईसीएल द्वारा)—में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत खरवत और ग्राम पंचायत बिशुनपुर में भी नौ दिनों तक पूजा-अर्चना होगी।
सुभाष नगर समिति द्वारा प्रतिमा के लिए चंदा एकत्र किया जाता है, वहीं मिलानी क्लब में बंगाली समाज विधिविधान से पूजन करता है। हनुमान मंदिर प्रांगण में एसईसीएल कर्मचारी परंपरागत रूप से एक दिन का वेतन देकर नवरात्र, काली पूजा, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहयोग करते हैं।
त्योहार और व्यापार दोनों में रौनक
नवरात्र के साथ ही दशहरा, दिवाली और छठ जैसे महापर्वों को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। कपड़ा, किराना, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर नई-नई खेप पहुंचने लगी है।

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल व उपाध्यक्ष तथा रावण दहन समिति अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि श्रमवीर स्टेडियम में वर्षों से रावण दहन होता आ रहा है और इस बार भी विजयादशमी पर भव्य आयोजन किया जाएगा।

नवरात्र के विशेष दिन

22 सितंबर (सोमवार): कलश स्थापना, माता शैलपुत्री की पूजा

23 सितंबर: ब्रह्मचारिणी पूजा 

24 सितंबर: चंद्रघण्टा पूजा 

25 सितंबर: कुष्मांडा पूजा 

26 सितंबर: स्कंदमाता पूजा 

27 सितंबर: कात्यायनी पूजा 

28 सितंबर: कालरात्रि पूजा

29 सितंबर: महागौरी, महाअष्टमी पूजा 

30 सितंबर: सिद्धिदात्री पूजा, कन्या पूजन

1 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा विसर्जन

2 अक्टूबर (गुरुवार): विजयादशमी व रावण दहन


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ