इसी क्रम में सोमवार शाम 5:30 बजे चरचा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री साध्वी सरस्वती जी का सर्व हिंदू समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। साध्वी सरस्वती जी ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इसके पश्चात चरचा की पावन धरा पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।
इस अवसर पर साध्वी सरस्वती जी ने कलश यात्रा एवं कथा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण भी किया और आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
साध्वी सरस्वती जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि
श्रीमद्भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला महायज्ञ है। भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र मानव को प्रेम, करुणा, धर्म और कर्म का मार्ग दिखाता है। जब समाज कथा के माध्यम से जुड़ता है तो आपसी वैमनस्य दूर होता है और संस्कारों का जागरण होता है। चरचा की यह पावन भूमि सदैव धार्मिक चेतना की वाहक रही है, यहां आकर मुझे आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
उन्होंने आगे कहा कि कलश यात्रा नारी शक्ति, श्रद्धा और संस्कारों का प्रतीक है तथा इसमें अधिक से अधिक संख्या में माताओं-बहनों को सहभागी बनना चाहिए।
साध्वी सरस्वती जी के आगमन से पूरे चरचा कॉलरी क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का वातावरण बन गया है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, रोशन ओझा, राम सिंह, दीपक ठाकुर, साहिबा सेठी, संजय साहू, सूरज सिन्हा, अंचल किशोर राजवाड़े, अंकित अग्रवाल, विनोद सिंह, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, प्रभात दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपा वश्वकर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला सिंह, काजल मोदी, साक्षी सिंह, सिमरन, रेनू सिंह, सीमा रानी, शिल्पा शर्मा, राहुल मलिक सहित महिला पुरुष, सर्व हिंदू समाज, नवयुवक संघ एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ