छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहलसूरजपुर में करियर मार्गदर्शन मेला‘फिजिक्स गुरु’ नितिन विजय देंगे छात्रों को सफलता का मंत्र


जिला कोरिया। छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार के विजन “सुरक्षित और सफल भविष्य” को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले में भव्य करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

दिनांक 31 जनवरी 2026, शनिवार को भटगांव ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘कपिध्वज–करियर गाइडेंस कार्यक्रम 2026’ में 6000 से अधिक विद्यार्थी भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के करियर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण एवं आत्मविश्वास निर्माण के लिए समय पर सही दिशा देना है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश का हर विद्यार्थी यदि सही मार्गदर्शन पाए, तो वह अपने सपनों को अवश्य साकार कर सकता है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण व शहरी सभी छात्र समान अवसरों से जुड़ें।

राष्ट्रीय स्तर के करियर गुरु से होगा सीधा संवाद
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद,
‘फिजिक्स गुरु’ एवं मोशन एजुकेशन (कोटा) के संस्थापक श्री नितिन विजय (एन.वी. सर) विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

वे अपने अनुभवों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के सूत्र सही करियर प्लानिंग लक्ष्य निर्धारण की रणनीति आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्व पर प्रेरणादायी संबोधन देंगे।

व्यापक सहभागिता, तैयारियाँ अंतिम चरण में
इस राज्य स्तरीय आयोजन में सूरजपुर सहित आसपास के जिलों के स्कूल एवं कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी शामिल होंगे।
जिला प्रशासन एवं कपिध्वज टीम द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और प्रेरणादायी बनाने हेतु तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

यह आयोजन न केवल सूरजपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और प्रदेश को शैक्षणिक सशक्तिकरण की नई दिशा प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ