जिला कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन की आबकारी सचिव श्रीमती आर. संगीता एवं कोरिया जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध मदिरा विक्रेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम बैकुण्ठपुर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सपना सिन्हा के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की गई।
इस दौरान ग्राम छोटे साल्ही थाना बैकुण्ठपुर निवासी मोहरमनिया पति मनिराम के घर की तलाशी में 10 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
मोदी पारा बैकुण्ठपुर में शिवराज सिंह आत्मज जगदेव के घर के बाड़ी से 08 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद की गई।
इसी तरह ग्राम बसेर, थाना चरचा में मनी सिंह आत्मज जगरनाथ के घर से 9.8 लीटर शराब तथा जानकी पति धौकल सिंह के घर से 8 लीटर अवैध शराब जरीकैन व बोतलों में भरी हुई जब्त की गई।
इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 35 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए चारों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को जिला न्यायालय बैकुण्ठपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
इस सफल कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 14405 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9424102102 पर तुरंत सूचना दें।
साथ ही शासन द्वारा जारी ‘शमन पसंद’ मोबाइल ऐप के माध्यम से राज्य की सभी शराब दुकानों के ब्रांड, स्टॉक और विक्रय दर की जानकारी आम जनता आसानी से प्राप्त कर सकती है।
0 टिप्पणियाँ