चरचा कॉलरी। स्वर्गीय अमर सायं स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को श्रमवीर स्टेडियम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता लगातार तीन दिनों तक चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला खिलाड़ियों के रोमांचक मुकाबलों के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह क्षेत्र प्रबंधक चरचा आरओ संजय कुमार रहे।
विशिष्ट अतिथियों में भरत डोगंरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लकड़ा, वरिष्ठ पत्रकार नीरज गुप्ता, मो. रेयाज, जितेन्द्र श्रीवास्तव, महेश यादव, विनोद दुबे, वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक हीरा सिंह, पत्रकार अंकित अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदुली, मंडल महामंत्री सचिन मलिक, पार्षद लाल मोहम्मद, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, काजल मोदी, सिमरन श्रीवास्तव, थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम
पहला मैच रविन्द्र भारती यूनिवर्सिटी, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) ने जानू स्पोर्ट्स एकेडमी, जयपुर (राजस्थान) को 25–18 एवं 25–15 से पराजित किया।
दूसरा मैच यूबीएएस वॉलीबॉल एकेडमी, दिल्ली एवं देहरादून हॉस्टल, देहरादून (उत्तराखंड) के मध्य खेला गया, जिसमें
देहरादून हॉस्टल ने 2–1 से जीत दर्ज की।
तीसरा मैच संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी, सरगुजा (छत्तीसगढ़) एवं नरसिंहपुर हॉस्टल (मध्य प्रदेश) के मध्य खेला गया।
आयोजन समिति अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक चरचा आरओ संजय कुमार, उपाध्यक्ष शब्बीर अली, अशोक लाल, सचिव सुशील शर्मा, सह-सचिव मेहबूब आलम, कोषाध्यक्ष आजाद सिंह सहित प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।
अतिथियों का संबोधन
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि संजय कुमार ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करता है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथियों ने स्वर्गीय अमर सायं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके नाम से आयोजित यह प्रतियोगिता वर्षों से खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है। यह आयोजन खेल भावना के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देता है।
महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
आयोजन के पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक श्रमवीर स्टेडियम पहुंचे। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
आगामी दो दिनों में सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच आयोजित होंगे, जिनमें विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
अंत में आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, पुलिस प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों एवं खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ