चरचा, जिला कोरिया। थाना चरचा क्षेत्र में बिजली के केबल चोरी के एक बड़े मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। अपराध क्रमांक 201/2025 के तहत दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को एसईसीएल चरचा में कार्यरत कर्मचारी धर्म नारायण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 14 अक्टूबर की रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 56 लेवल पंप के पास से लगभग 450 मीटर केबल वायर को अज्ञात चोरों ने कटर मशीन से काटकर चोरी कर लिया था। चोरी गए केबल की अनुमानित कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपये बताई गई थी।इस मामले में पूर्व में पुलिस द्वारा 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, जबकि तीन आरोपी फरार थे। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही पतासाजी के दौरान 13 जनवरी 2026 को फरार आरोपी
गगन उर्फ समोरे बसोर आ.स्व दिलीप बसोर उम्र 20 वर्ष तथा राम कुमार बसोर उम्र 17 वर्ष 3 माह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेश चौधरी व एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में एएसआई, आरक्षक एवं सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ