जिला कोरिया।नगर पालिका शिवपुर चरचा में नपाध्यक्ष का जन्मदिन इस बार सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों को कंबल व गर्म टोपी वितरित कर सम्मानित किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने नपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात नपाध्यक्ष ने केक काटकर उपस्थित लोगों के बीच खुशियां बांटी, जिससे पूरा माहौल उत्साह और अपनत्व से भर गया।
नपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता का विश्वास और स्वच्छता कर्मियों की मेहनत ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जन्मदिन जैसे अवसर पर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।
गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर एसईसीएल सह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार, पूर्व नपाध्यक्ष बैकुंठपुर शैलेश शिवहरे, श्याम नारायण यादव, महेश यादव, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती कुन्ती चक्रधारी, राजेन्द्र चक्रधारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, पार्षद श्रीमती रामकली पाल, कुंडल सायं, संजय देवांगन, सुभाष साहू, अंकित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, काजल मोदी, राजेन्द्र पाल, मनीष गुप्ता, उमाशंकर, श्रीराम दुबे, खरवत ग्राम पंचायत सरपंच रामाशंकर सिंह, मुन्ना राम चक्रधारी सहित नगर पालिका कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
नगर में गूंजा सकारात्मक संदेश
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा और श्रमिक सम्मान का अवसर भी हो सकता है। नपाध्यक्ष की इस पहल की नगर भर में सराहना हो रही है और इसे अनुकरणीय उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ