जेएमएस प्राइवेट लिमिटेड का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिला कोरिया। जेएमएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 जनवरी को पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सुरेन्द्र नाथ मिश्रा रहे। उनके साथ विशेष रूप से पंकज सरकार, अमित कुमार केवट, मनीष रंजन, चंद्र भूषण, अर्पण कुमार सहित कंपनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जेएमएस कंपनी वर्ष 2002 से निरंतर भारत में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। जेएमएस कंपनी एवं एसईसीएल मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कोयला उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने कहा कि जेएमएस कंपनी आज एक विश्वसनीय एवं अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। कंपनी के कर्मठ कामगार दिन-रात 24 घंटे निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करते हुए उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति कर रहे हैं तथा देश के औद्योगिक विकास में अहम योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अंत में स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी गईं और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ