वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का भव्य समापन 18 जनवरी को चरचा माइन में


जिला कोरिया। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे से बैकुंठपुर क्षेत्र के चरचा माइन स्थित श्रमवीर स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम खान सुरक्षा निदेशालय, रायपुर/जबलपुर, एसईसीएल तथा अन्य कोयला संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। समारोह का उद्देश्य कोयला खदानों में कार्यरत श्रमिकों एवं अधिकारियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता, सुरक्षित कार्य संस्कृति और दुर्घटना रहित कार्यस्थल को बढ़ावा देना है।समारोह में खान सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधन, श्रमिक प्रतिनिधि, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण समिति के सम्माननीय सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। इस अवसर पर सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों एवं इकाइयों को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाएगा।आयोजकों द्वारा क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण समिति के सभी सम्माननीय सदस्यों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं तथा बैकुंठपुर क्षेत्र का मान और गौरव बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करें।यह समापन समारोह न केवल खान सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करेगा, बल्कि सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार कार्य संस्कृति के प्रति सामूहिक संकल्प को भी सुदृढ़ करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ