वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 18 जनवरी को चरचा कोलरी में


जिला कोरिया। खान सुरक्षा निदेशालय रायपुर, जबलपुर, बिलासपुर–1 एवं बिलासपुर–2 क्षेत्र के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) एवं अन्य कोयला संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह18 जनवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्रमवीर स्टेडियम, चरचा काॅलरी, बैकुंठपुर क्षेत्र, जिला–कोरिया (छ.ग.) में होगा।

समारोह में माननीय श्री उज्ज्वल ता, महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय, धनबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री हरीश दुहन, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एसईसीएल बिलासपुर करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में माननीय श्री रामावतार मीना, उप महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय (पश्चिमी अंचल) तथा माननीय श्री नीरज कुमार, उप महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय (उत्तरी अंचल) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथियों का स्वागत, सुरक्षा स्टॉल का निरीक्षण, सुरक्षा ध्वजारोहण, सुरक्षा दीप प्रज्वलन, अतिथियों का संबोधन, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा सुरक्षा ध्वज का हस्तांतरण किया जाएगा।

समारोह में उपस्थित रहेंगे (विनीत)

श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार निदेशक (तकनीकी/संचालन), एसईसीएल बिलासपुर, श्री बिरंची दास निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल बिलासपुर, श्री दरला सुनील कुमार निदेशक (वित्त), एसईसीएल बिलासपुर, श्री हिमांशु जैन मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसईसीएल बिलासपुर, श्री आर.सी. महापात्र निदेशक तकनीकी (यो. एवं परि.) एसईसीएल बिलासपुर, खान सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी
श्री विपुल तिवारी घटियार खान सुरक्षा निदेशक, रायपुर क्षेत्र,
श्री एम.सी. जायसवाल खान सुरक्षा निदेशक, जबलपुर क्षेत्र,
श्री मुकेश कुमार मिश्रा खान सुरक्षा निदेशक, बिलासपुर (क्षेत्र क्रमांक–01) श्री रजेश कुमार सिंह खान सुरक्षा निदेशक, बिलासपुर (क्षेत्र क्रमांक–02) अन्य अधिकारी श्री प्रकाश राय महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव), एसईसीएल बिलासपुर एवं श्री वी.एन. झा क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र कि उपस्थिति में संपन्न होगा।

आयोजकों ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों से समारोह में उपस्थित होकर खान सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं संरक्षा के संदेश को सुदृढ़ करने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना है।

समापन समारोह के दौरान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विभिन्न खदानों, इकाइयों एवं विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट सुरक्षा कार्यों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं टीमों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सुरक्षा जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी, जिसके माध्यम से सुरक्षा पहले का संदेश जन–जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में कोयला खनन के दौरान अपनाई जाने वाली नवीन सुरक्षा तकनीकों, जोखिम प्रबंधन, आपदा बचाव उपायों तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सुरक्षा स्टॉलों के माध्यम से आधुनिक उपकरणों एवं सुरक्षित कार्य प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा ध्वज का हस्तांतरण किया जाएगा, जिससे आगामी वर्ष में भी सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया जाएगा।

इस भव्य आयोजन को लेकर एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र एवं चरचा कोलरी में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठन प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का समापन “स्वास्थ्य व सुरक्षा से समृद्धि” के संदेश के साथ किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ