छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला इकाई एमसीबी द्वारा कैलेंडर 2026 का भव्य विमोचन



जिला कोरिया|  छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला इकाई मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर (एमसीबी) द्वारा वर्ष 2026 के वॉल कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विधिवत एवं गरिमामय विमोचन कार्यक्रम आज उप संचालक कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री इंद्रासन पैकरा जी उप संचालक कृषि, जिला एमसीबी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य श्री पी. एल. तिवारी जी तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रवि गुप्ता जी उपस्थित रहे।

कैलेंडर संगठनात्मक एकता का प्रतीक अतिथि

अतिथियों ने अपने संबोधन में संघ द्वारा प्रकाशित कैलेंडर की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि कृषि अधिकारियों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती तथा किसानों के हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प का जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि कैलेंडर में कृषि विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण दिवसों, योजनाओं एवं उपयोगी जानकारियों को सम्मिलित किया गया है, जो कृषि अधिकारियों के दैनिक कार्यों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
संघ सदैव अधिकार, सम्मान और सेवा के लिए प्रतिबद्ध दीपक साहू

इस अवसर पर संघ के प्रांतीय कार्यालयीन सचिव एवं जिलाध्यक्ष श्री दीपक कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक संघ सदैव कृषि अधिकारियों के अधिकार, सम्मान एवं किसानों की सेवा के लिए संगठित होकर संघर्ष करता रहा है और भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा।

इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम में संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रांतीय प्रतिनिधि श्री आशीष नामदेव, जिला उपाध्यक्ष श्री हर्ष अहिरवार, जिला सचिव श्री विकास चौरसिया, सह सचिव श्री सूरज सिंह भगत, कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ श्री नफीस आलम, ब्लॉक अध्यक्ष खड़गवां श्री अमित सेन
श्री अंशुल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कृषि स्नातक अधिकारी उपस्थित रहे।

संगठनात्मक एकता का सशक्त संदेश

सम्पूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन के माध्यम से संगठन की एकता, सक्रियता एवं किसानों के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश जिले भर में गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ