रायसोनी मेमोरियल सरगुजा संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 51 हजार रुपये नगद इनाम, ट्रॉफी और मेडल के लिए खिलाड़ी कर रहे दिमागी मुकाबला




जिला कोरिया। जी.एच.आर. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त कोरिया जिला शतरंज संघ द्वारा शुक्रवार 24 अक्टूबर को एक दिवसीय सरगुजा संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बैकुण्ठपुर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, आईसेक्ट कॉलेज के डायरेक्टर नरेश सोनी, हरिभूमि के वरिष्ठ पत्रकार प्रविंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमित्रा, तथा प्राचार्य राजीव जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर कोरिया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर और जशपुर जिलों के कुल 116 शतरंज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 6 वर्ष के नन्हे प्रतिभागियों से लेकर 70 वर्ष के वरिष्ठ खिलाड़ी तक अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कोरिया जिला शतरंज संघ ने पिछले दो वर्षों में लगभग एक दर्जन से अधिक संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संघ लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय है।

इस प्रतियोगिता में कुल ₹51,000 के नगद पुरस्कार, आकर्षक ट्रॉफी एवं मेडल विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के संचालन में अब्दुल शमीम, शगुफ्ता खानम, आशीष गुप्ता, शेषरतन जायसवाल, योगेश गुप्ता, बी. मनियन, अंजुम मेडम, संवर्त कुमार रूप, आनंद कुमार तिवारी, रविशंकर, योगेंद्र गुप्ता, एवं सुनीता राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ