मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि जयप्रकाश सोनी रहे। उनके साथ मंच पर हेमसागर यादव, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, प्रवीण डहेरिया, महेश कुमार यादव, मो. रियाज अहमद, पत्रकार अंकित अग्रवाल, तपेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार, थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय गान के साथ मुकाबले का शुभारंभ कराया गया।
खेल के शुरुआती क्षणों से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 10वें मिनट में समलेश्वरी स्पोर्टिंग संबलपुर के जर्सी नंबर 6 हरिदास ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद आरटी बॉयज हैदराबाद ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन ओडिशा टीम की सशक्त रक्षापंक्ति ने हर आक्रमण को नाकाम कर दिया। लगातार दबाव बनाते हुए मध्यांतर से ठीक तीन मिनट पूर्व जर्सी नंबर 11 लाल रंती लुंगा ने शानदार गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया। मध्यांतर तक समलेश्वरी स्पोर्टिंग 2–0 से आगे रही।
मध्यांतर के बाद भी ओडिशा की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। हैदराबाद की टीम ने पलटवार करते हुए गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दर्शकों ने दोनों टीमों के खेल की जमकर सराहना की। निर्धारित समय तक आरटी बॉयज हैदराबाद कोई भी गोल नहीं कर पाई और अंततः समलेश्वरी स्पोर्टिंग संबलपुर ने 2–0 से जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समलेश्वरी स्पोर्टिंग संबलपुर के जर्सी नंबर 6 हरिदास को मुख्य अतिथि जयप्रकाश सोनी के हाथों प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के कमिश्नर अनिल कचेर हैं। मैच के रेफरी पप्पू कुमार रहे, जबकि एआर-1 आकाश पटवा, एआर-2 भरत कुमार, एआर-4 प्रफुल्ल कुमार एवं अतिरिक्त निर्णायक विजय विश्वकर्मा रहे। ग्राउंड मैनेजमेंट व फिजियोथैरेपी में मो. रफीक की अहम भूमिका रही।
आयोजन समिति में अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव मो. रियाज, सह-सचिव तपेश्वर प्रसाद एवं प्रवीन डेहरिया तथा कोषाध्यक्ष महेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजकों ने नगरवासियों व खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और इस ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।
आज का मुकाबला स्पोर्टिंग एर्थोटी, रांची (झारखंड) एवं एफसी जान, इम्फाल (मणिपुर) के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
0 टिप्पणियाँ