जिला कोरिया। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री सेजेस जयनगर में आज सांस्कृतिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी बहुआयामी रचनात्मक प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्या राय एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है।
सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा कला, संस्कृति, नाटक, गायन, चित्रकला, विज्ञान, सामाजिक विषयों तथा नवाचार से संबंधित विविध मॉडल एवं प्रदर्शनों की प्रस्तुति दी गई, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना के साथ देखा। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण वरिन्द्र जायसवाल, नेहा सिंह, सुनैना जायसवाल, अहिर शर्मा, खूबचंद राजवाड़े, मोनिका मलिक, पार्वती यादव, नेहा पांडे, वेता सिंह, सुजाता पांडे, प्रीति द्विवेदी, स्मृति श्रीवास्तव, रवि प्रकारा, अंकिता झा, निशा तिवारी, अंजली यादव, अवधेश राजवाड़े, नितिथा विनिता, ममता पटेल सहित विद्यालय के वर्तमान छात्र-छात्राओं एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ