छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा 2025-26 हेतु गोपनीय सामग्री का वितरण,दसवीं में 2701 एवं बारहवीं में 2324 विद्यार्थियों का पंजीयन, 20-21 फरवरी से प्रारंभ होंगी परीक्षाएं

जिला कोरिया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।

गोपनीय सामग्री का वितरण शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर से मंडल के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन कोरिया के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिले के कुल 25 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को विधिवत परीक्षा सामग्री सुपुर्द की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में जिले से कक्षा 10वीं के 2701 तथा कक्षा 12वीं के 2324 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बारहवीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से तथा दसवीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से प्रारंभ होगी।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ