सेमीफाइनल मुकाबले की मुख्य अतिथि सौम्य महिला मंडल अध्यक्ष पूनम झा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्युत लता दास, संध्या रामावत, अलका चौबे एवं संगीता सिंह उपस्थित रहीं।
मैच प्रारंभ से पूर्व अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय, फोटो सेशन एवं राष्ट्रगान के साथ खेल की औपचारिक शुरुआत की गई।
रोमांच से भरपूर मुकाबला
मैच के आरंभ से ही जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दबाव बनाया। वहीं सेरसा खड़कपुर को भी गोल करने के कुछ सुनहरे अवसर मिले, लेकिन वे उन्हें भुना नहीं सके। मध्यांतर तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं।
मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमों ने तेज गति और दबावपूर्ण खेल जारी रखा। इसी दौरान जॉय यूनिवर्सिटी के जर्सी नंबर 8 खिलाड़ी जोबिन को रेड कार्ड दिखाकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद दोनों टीमों के गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई संभावित गोल बचाए।
निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मुख्य निर्णायक द्वारा 10-10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें भी दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। अंततः मुकाबले का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से लिया गया।
पेनाल्टी में सेरसा खड़कपुर की जीत
पेनाल्टी शूटआउट में सेरसा खड़कपुर (पश्चिम बंगाल) ने जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई को 5-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेरसा खड़कपुर के गोलकीपर वी मण्डल को सौम्य महिला मंडल के हाथों प्रदान किया गया।
मैच अधिकारी एवं आयोजन समिति
मैच अधिकारी एवं आयोजन के मुख्य निर्णायक पप्पू कुमार (चरचा) रहे। सहायक निर्णायक विजय आनंद (बिलासपुर) एवं भरत कुमार, फोर्थ ऑफिशियल आशीष तिवारी (बिलासपुर) तथा मैच कमिश्नर अनिल कचेर (साउथ ईस्टर्न रेलवे) उपस्थित रहे।
ग्राउंड देखरेख एवं फिजियोथैरेपी की जिम्मेदारी मो. रफीक (सेवानिवृत्त, एसईसीएल) ने निभाई। मंच संचालन एवं अतिथि समन्वय मो. रियाज द्वारा किया गया।
आयोजन समिति में अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव मो. रियाज, सह-सचिव तपेश्वर प्रसाद एवं प्रवीन डेहरिया, तथा कोषाध्यक्ष महेश कुमार को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
फाइनल मुकाबला
आयोजकों ने नगरवासियों एवं खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
प्रतियोगिता के बारहवें दिन फाइनल मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से केरला पुलिस और जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई के बीच खेला जाएगा।
0 टिप्पणियाँ