कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेशाय नमः के मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बैकुंठपुर व पूर्व कैबिनेट मंत्री छग भईया लाल राजवाड़े उपस्थित रहे। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे ने की।
अति विशिष्ट अतिथियों में योगेश शुक्ला, बैदांती तिवारी, प्रदीप गुप्ता, देवेंद्र तिवारी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अतिथि सम्मान के रूप में नगर पालिका शिवपुर चरचा अध्यक्ष अरुण जयसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष चरचा श्रीमती लालमुनी भूपेंद्र यादव, पूर्व नपाध्यक्ष अजीत लकड़ा, पूर्व नपाध्यक्ष बैकुंठपुर अशोक जायसवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 6 श्रीमती पूनम राकेश शर्मा, विनोद शर्मा एवं महेश मिश्रा की उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, केजी-1 व केजी-2 का मिक्स सांग, ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति, सी.जी. फ्यूजन, राजस्थानी फ्यूजन, सिक्स स्टेट फ्यूजन, दक्षिण भारतीय फ्यूजन, गणेश वंदना, रेट्रो डांस, साउथ तड़का, बंगाली फ्यूजन, देशभक्ति फ्यूजन सहित अनेक नृत्य प्रस्तुतियां हुईं।
सामाजिक संदेशों पर आधारित बाल श्रम और सोशल मीडिया विषयक नाटकों ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया, वहीं बागबान ड्रामा, देवी काली की शक्ति पर प्रस्तुति, शिव अघोरी तांडव, नन डांस, पिरामिड कंस्ट्रक्शन बालिकाओं द्वारा बॉलीवुड फ्यूजन और फैशन शो ने खूब तालियां बटोरीं।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक देखने को मिली।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के अनुशासित आयोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम के संरक्षक रमेश दुबे एवं संयोजक अमित चक्रवर्ती डायरेक्टर कुण्दन पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजन सफल रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भईया लाल राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति का विकास भी आवश्यक है। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी जिस आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ मंच पर प्रस्तुत हुए हैं, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों के लिए बधाई दी।
विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय की शैक्षणिक-सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। अंत में विद्यालय प्राचार्य द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।
चरचा कॉलरी में आयोजित यह वार्षिक उत्सव शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का यादगार संगम बनकर लोगों के दिलों में लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।
0 टिप्पणियाँ