चरचा जिला कोरिया। पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया द्वारा जारी नवीन प्रशासनिक आदेश के तहत थाना चरचा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ नए अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
थाना चरचा से स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारी
प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत थाना चरचा से निम्न अधिकारियों व कर्मचारियों को अन्य थानों एवं शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय थाना प्रभारी चरचा से थाना पटना, आरक्षक तुलसीत सिंह पाटले थाना चरचा से थाना सोनहत, आरक्षक नारायण नायक थाना चरचा से थाना बैकुंठपुर, आरक्षक गंगाराम मरावी थाना चरचा से रिजर्व केंद्र बैकुंठपुर, आरक्षक साकेत प्रकाश सिंह थाना चरचा से रिजर्व केंद्र बैकुंठपुर, आरक्षक राम निवास साय थाना चरचा से रिजर्व केंद्र बैकुंठपुर, थाना चरचा में नव पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी, वहीं थाना चरचा में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई नए अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है।
उप निरीक्षक आनंद सोनी जिला विशेष शाखा से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी चरचा, सउनि धनश्याम यादव थाना पटना से थाना चरचा, आरक्षक मनोज सुनहरे रिजर्व केंद्र बैकुंठपुर से थाना चरचा, आरक्षक रमाबंदन सिंह रिजर्व केंद्र बैकुंठपुर से थाना चरचा, आरक्षक प्रेमलाल साहू रिजर्व केंद्र बैकुंठपुर से थाना चरचा, आरक्षक रामबदन सिंह रिजर्व केंद्र बैकुंठपुर से थाना चरचा पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दें। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन एवं बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किया गया है।
0 टिप्पणियाँ