चरचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोयला चोरी पर कसा शिकंजा, 9 आरोपी पकड़े गए


जिला कोरिया। जिले में अवैध कारोबार, जुआ, सट्टा, गांजा, शराब एवं कोयला चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रवि कुर्रे, अति पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती सुरेशा चौबे एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश साहू के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इन्हीं निर्देशों के परिपालन में थाना चरचा प्रभारी श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ चरचा क्षेत्र में कोयला चोरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने कोयला चोरी में संलिप्त 9 आरोपियों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पकड़े गए आरोपियों में सुरेश सिंह निवासी तलवापारा जूनापारा, राजेश कुमार निवासी बनखेतापारा बिशुनपुर,
उमेंद्र सिंह निवासी जूनापारा, संतलाल राजवाड़े निवासी तलवापारा जूनापारा, संजय राजवाड़े निवासी जूनापारा, शंकर सिंह निवासी बनखेतापारा, हेमंत निवासी भट्ठीपारा, बिशुनपुर, शिवलाल निवासी तलवापारा, शिवराम सूर्यवंशी निवासी शिवपुर चरचा शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कोयला चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान में आर. सागर लाल, प्रदीप श्याम, राजेन्द्र सिंह, विवेक तिवारी, जयसिंह, साकेश प्रकाश एवं सैनिक रविदास का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। चरचा एवं आसपास के क्षेत्रों में कोयला चोरी, अवैध परिवहन और अवैध कारोबार पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तत्काल दें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

इस सख्त अभियान से जहां एक ओर कोयला चोरी पर अंकुश लगेगा, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ