SIR अभियान को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल व जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले सहित कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

जिला कोरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मनेन्द्रगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगल भवन, चिरमिरी में भव्य रूप से किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य SIR के दूसरे चरण को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संपादित कराने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित, जागरूक एवं प्रेरित करना रहा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, चिरमिरी महापौर राम नरेश राय, विधानसभा SIR प्रभारी अधिवक्ता आशीष सिंह सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी संगठन की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि भाजपा SIR अभियान को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
मंच पर अनिल केशरवानी, राजकुमार बधावन, सरोज यादव, संजय राय, मनोज जैन, प्रतिमा यादव, रामलाल सिंह, आशीष मजूमदार एवं द्वारिका जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन
कार्यशाला का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में दिए गए SIR अभियान से संबंधित उद्बोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना।
इसके बाद जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने अपने संबोधन में कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इसे केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं बल्कि राष्ट्र और लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य समझकर संपादित करें।

संगठन प्रभारी ने बताई SIR की रणनीतिक भूमिका

जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने SIR अभियान की संगठनात्मक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सशक्त संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है और SIR अभियान उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का सशक्त संदेश

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि SIR अभियान का असली महत्व बूथ स्तर पर है, क्योंकि यहीं से मतदाता की पहचान, अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष लोकतंत्र भारत की वैश्विक पहचान रही है, और वर्ष 2025 में SIR के माध्यम से लोकतंत्र को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि बीते समय देश में घुसपैठियों को मतदान का अधिकार मिलने जैसी गंभीर स्थितियां सामने आई थीं, जो राष्ट्र की सुरक्षा और लोकतंत्र दोनों के लिए खतरा थीं। ऐसे में मतदाता सूची का शुद्धिकरण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

उन्होंने बताया कि 156 बूथों पर SIR के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपादित कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही है, जिसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

दूसरे चरण को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी का आह्वान
स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 23 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होने वाले SIR के दूसरे चरण में सभी को युद्धस्तर पर जुटना होगा, क्योंकि यही चरण आगामी चुनावों की दिशा और दशा तय करेगा।

उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस एक माह के अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ना दावा–आपत्ति का निराकरण अनुच्छेद के अंतर्गत संशोधन कार्य को पूरी प्रतिबद्धता, सजगता और ऊर्जा के साथ संपादित करना होगा।

कार्यशाला से कार्यकर्ताओं में उत्साह

कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि विधानसभा स्तरीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और SIR अभियान को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में दूसरे चरण को लेकर विशेष उत्साह, संकल्प और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ