चरचा कॉलरी।भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका शिवपुर चरचा में 25 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 06 स्थित मुख्य मार्ग पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा व अटल परिसर का लोकार्पण किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रहेंगे, जो रायपुर से प्रातः 9:00 बजे वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव करेंगे।
कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री बैकुंठपुर श्री भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री के.वी. जयसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कुमार जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेश शिवहरे सहित समस्त पार्षदगण व बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहेंगे।
नगर पालिका शिवपुर चरचा द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
0 टिप्पणियाँ