मानव अधिकार दिवस पर बालिकाओं के बौद्धिक विकास हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, भण्डारपारा में ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ योजना के तहत विस्तृत जानकारी दी गई

जिला कोरिया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी एन.एस. रावत के मार्गदर्शन में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर बालिकाओं के बौद्धिक एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विकासखण्ड बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन भण्डारपारा में शासकीय कन्या महाविद्यालय द्वारा संचालित एन.एस.एस. शिविर के तहत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कैंप में उपस्थित स्वयंसेविकाओं को मानव अधिकारों के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने मानव अधिकारों के महत्व, उनके संरक्षण और संवर्धन पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनने की प्रेरणा दी।

इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, बाल विवाह प्रतिषेध, अनैतिक मानव व्यापार रोकथाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इन योजनाओं की जानकारी से उपस्थित प्रतिभागियों को सामाजिक सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी सहायता तंत्र की समझ को और मजबूत करने में मदद मिली।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति; संरक्षण अधिकारी; नवा बिहान टीम; परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन; आईसीपीएस के सामाजिक कार्यकर्ता तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ