कोरिया जिले में अब तक 1.79 लाख क्विंटल धान खरीदी पूरी, 3600 से अधिक अन्नदाताओं के खातों में 42 करोड़ 47 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरण



कोरिया जिले में अब तक 1.79 लाख क्विंटल धान खरीदी पूरी, 3600 से अधिक अन्नदाताओं के खातों में 42 करोड़ 47 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरण
जिला कोरिया। जिले में धान उपार्जन कार्य तेज़ी से जारी है। शुक्रवार को विभिन्न उपार्जन केंद्रों से 20,429.40 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई। इस दौरान 227 किसानों ने टोकन प्राप्त किए, जिनमें से 183 टोकनों के आधार पर वास्तविक खरीदी संपन्न हुई।
रकबा समर्पण व संशोधन कार्य में तेजी

धान खरीदी के समानांतर, किसान बड़ी संख्या में रकबा समर्पण के लिए भी उपार्जन केंद्रों में पहुंच रहे हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रकबा संशोधन कैंप आयोजित किया गया है, जहां नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है।
15 नवंबर से अब तक खरीदा गया 1.79 लाख क्विंटल धान

उपार्जन शुरू होने से अब तक 3,635 पंजीकृत किसानों से कुल 1,79,300 क्विंटल धान खरीद ली गई है।
इसके एवज में किसानों के बैंक खातों में 42 करोड़ 47 लाख 61 हजार 700 रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता और विश्वास झलक रहा है।
ऋण वसूली और बारदाना उपलब्धता

8 करोड़ 47 लाख 03 हजार 780 रुपये कृषि ऋण के विरुद्ध वसूले गए। समितियों में 6,18,500 नए बारदाने तथा 5,84,804 पुराने बारदाने उपलब्ध हैं। अधिकारियों के अनुसार धान खरीदी में बारदाने की कोई कमी नहीं रहेगी।

केंद्रवार खरीदी विवरण (शुक्रवार)

उपार्जन केंद्र खरीदा गया धान (क्विंटल)

पटना 2,322
गिरजापुर 1,605.20
पोंडी 1,560.40
जामपारा 1,552.80
सरभोका–नरभोका 1,396.40
बैमा 1,070.80
चिरमी 885.20
तरगंवा 827.20
धौराटिकरा 773.20
रजौली–अकलासई 182
रामगढ़ 322.80
अमानक व अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती

उपार्जन केंद्रों में अमानक व अवैध धान के प्रवेश पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग सतर्क है।

कार्रवाई के तहत कटगोड़ी केंद्र में कृषक नंदलाल के 50 बोरी धान रिजेक्ट, कृषक बाबूलाल के 2 बोरी धान जब्त पटना केंद्र में कृषक श्यामलाल के 190 बोरी धान रिजेक्ट सोनहत (ग्राम बदरा) में ‒ तहसीलदार टीम द्वारा कृषक राधेश्याम से 21 बोरी अवैध धान जब्त अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अमानक, मिलाई व अवैध धान की खरीदी किसी भी स्थिति में नहीं की जाएगी।

 आगे की तैयारी

प्रशासन ने कहा कि किसानों के भुगतान में कोई विलंब नहीं होगा, उपार्जन केंद्रों में तौल और परिवहन कार्य सुचारू बनाए रखने के निर्देश, नमी और गुणवत्ता परीक्षण में पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया जाएगा।

कुल मिलाकर, जिले में धान खरीदी सुचारू और तेज रफ्तार से जारी है, वहीं अमानक धान पर सख्त रुख के चलते खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और अनुशासित बनाने में मदद मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ