जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया 2023–24 कोरिया पुलिस द्वारा 07 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र


जिला कोरिया।जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया वर्ष 2023–24 के अंतर्गत कोरिया जिले को आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा आरक्षक संवर्ग के पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों की अनुमोदित सूची दिनांक 09 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, कोरिया कार्यालय को प्राप्त हुई थी। सूची प्राप्त होने के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों का नियमानुसार चरित्र सत्यापन, जाति सत्यापन एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इन सभी आवश्यक परीक्षणों में कुल 07 अभ्यर्थी शासकीय सेवा के लिए पूर्णतः उपयुक्त पाए गए।
इसके उपरांत आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को विधिवत नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए।नियुक्ति पत्र प्राप्त करते समय अभ्यर्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त आरक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं

राहुल सिंह पिता बसंत सिंह निवासी सरभोका बैकुंठपुर, जिला कोरिया, विरेंद्र कुमार राजवाड़े पिता राजकुमार निवासी सागरपुर बैकुंठपुर जिला कोरिया, चन्द्रकेश्वर पिता बसंत सिंह निवासी सरभोका बैकुंठपुर जिला कोरिया, आशीष कुमार राजवाड़े पिता हीरालाल राजवाड़े निवासी बैकुंठपुर जिला कोरिया, सचिन पिता वीरसाय निवासी हथवर पटना जिला कोरिया, उकेश कुमार टोप्पो पिता जगर्नाथ टोप्पो निवासी आनी बैकुंठपुर जिला कोरिया, दीपक कुमार खस पिता सूरजदीन खस निवासी डबरीपारा बैकुंठपुर जिला कोरिया छ.ग. पुलिस विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि शेष अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन एवं जाति सत्यापन प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आगे की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। यह नियुक्ति प्रक्रिया न केवल युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ