जिला कोरिया। नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और सुशासन की पहुंच को हर ग्रामीण-शहरी नागरिक तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 19 से 25 दिसंबर 2025 तक जिले में ‘सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर’ विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय पहल के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा जिलों के कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में विशेष शिविरों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए और नागरिकों की शिकायतों तथा सेवा-संबंधी समस्याओं का समाधान स्थल पर ही त्वरित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह का मूल उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना, सेवाओं को सुगम बनाना और शासन को पारदर्शी रूप से हर नागरिक तक पहुंचाना है।
अभियान दो चरणों में संचालित होगा
पहला चरण 11 से 18 दिसंबर 2025 इस चरण में अभियान से जुड़ी गतिविधियों को सरकारी पोर्टल पर मैप किया जाएगा। सुशासन से संबंधित प्रमुख लक्ष्यों की पहचान, लोक सेवाओं और शिकायत निवारण की प्राथमिकताओं का निर्धारण, विभागवार लक्ष्य तय करना तथा आवश्यक तैयारियाँ की जाएँगी।
दूसरा चरण 19 से 25 दिसंबर 2025
इस अवधि में जिला और तहसील मुख्यालयों पर प्रतिदिन विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न प्रकार की शिकायतों, आवेदनों और जनसेवा आवश्यकताओं का समाधान किया जाएगा।
प्रतिदिन पोर्टल पर अपडेट की जाएँगी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे शिविरों में निपटाई गई शिकायतों की संख्या सीपीज्राम्स एवं राज्य पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों का निराकरणऑनलाइन सेवा वितरण में जोड़ी गई नई सेवाएँ
निस्तारित आवेदनों की प्रगति सुशासन की उत्कृष्ट पहलें और उनसे संबंधित तस्वीरें समाधान की सफलता कहानियाँ 23 दिसंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रसार कार्यशाला का विवरण लोकसेवा को प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम शासन स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।पोर्टल पर अपलोड होने वाले आंकड़े यह दर्शाएंगे कि अभियान कितना प्रभावी रहा और किस स्तर तक अपेक्षित परिणाम प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, बिजली, पशुपालन, श्रम, पंचायत एवं आदिमजाति विकास सहित सभी विभागों को कहा कि सुशासन सप्ताह को जिले में सार्थक, प्रभावी और आम जनता के लिए उपयोगी बनाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।
निष्कर्ष
19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह कोरिया जिले में व्यापक रूप से मनाया जाएगा जिला व तहसील मुख्यालयों पर विशेष शिविरों में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान सेवाओं को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
0 टिप्पणियाँ