चरचा में 20 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय हिन्दू सम्मेलन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे श्री अजय राम जी



जिला कोरिया। सर्व हिन्दू समाज चरचा, जिला कोरिया के तत्वावधान में जिला स्तरीय हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 20 दिसंबर 2025, शनिवार को किया जाएगा। यह सम्मेलन दोपहर 2 बजे से नगर के श्रवण स्टेडियम, चरचा में आयोजित होगा।
आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री अजय राम जी, प्रांत प्रचारक (छत्तीसगढ़) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में जिलेभर से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, धर्मप्रेमी नागरिक, युवा एवं मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा व्यापक स्तर पर आमजन को आमंत्रित किया जा रहा है।

सर्व हिन्दू समाज चरचा द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाएं और सामाजिक एकजुटता का संदेश दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ